यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नई बस्ती में बुखार ने पसारे पांव

अलीगढ़ : कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। नई बस्ती निवासी सलामुददीन की पत्नी निम्मों को बुखार है। हालत गंभीर होने पर उसे जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सलामुददीन के पांच वर्षीय रेहान को भी बुखार होने पर जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। नई बस्ती के पास तालाब में पानी में मच्छर पनप रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष चौ. मनवीर सिंह का कहना है कि कई बार अधिकारियों से तालाब का पानी निकलवाने की बात कही गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
