विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पशुओं में रोग फैला, 6 भैंस मरी

By Edited By:
Published: Mon, 05 Aug 2013 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2013 12:10 AM (IST)

News Article Hero Image

अलीगढ़ : क्षेत्र के पशुओं में गलाघोंटू रोग का प्रकोप बना हुआ है। गलाघोंटू के सरकारी अस्पतालों से आज तक टीके नहीं लगाए गये हैं। परिणाम स्वरूप अकेले जवां कस्बो में आधा दर्जन भैंसें एक के बाद एक मरती चली गई है। कस्बे में एक माह के अंतराल में ही नेम सिंह अहेरिया, कलुआ खां की भैंस मर गई। रविवार को जलाल बीडीसी की भैंस भी गलाघोंटू से मर गई। बीडीसी का कहना है कि सरकारी डाक्टर पशुओं में गलाघोंटू रोग के इंजेक्शन न लगाकर प्राइवेट डाक्टरों को बेच देते हैं जिसे वे पशु पालकों से मोटा मुनाफा कमाते है।

टप्पल : गांव नगलिया गौरौला में पशुओं में संक्रामक बीमारी फैली हुई है। गांव के कमल पुत्र बुद्धा जाट की 3 भैंसें गलाघोंटू बीमारी से मर गई। चौथी भैंस को बमुश्किल बचाया गया है। पशु पालन विभाग के अधिकारी पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कोई इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर