विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..ताकि ये मुहब्बत यूं ही कायम रहे

By Edited By:
Published: Thu, 07 Mar 2013 02:07 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2013 02:08 AM (IST)

News Article Hero Image

अलीगढ़ : फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अलीगढ़ दौरे पर उन मित्रों से मुलाकात करना भी नहीं भूलीं, जो तीन पीढि़यों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव रूही जुबैरी से एएमयू के गेस्ट हाउस में मुलाकात की ।

रूही जुबैरी के ससुर डॉ. सर जियाउद्दीन व शर्मिला टैंगोर के ससुर का एएमयू में कार्यकाल एक साथ रहा था। तभी से दोनों परिजन एक-दूसरे के संपर्क में हैं। ये रिश्ता यूं ही कायम रहे, इसके लिए रूही जुबैरी ने शर्मिला से मुलाकात की। रूही जुबैरी ने अपील भी की कि एएमयू से सैफ अली खान व उनकी बहू करीना कपूर भी नजदीकी बनाएं, ताकि यह परंपरा यूं ही चलती रहे। शर्मिला के साथ उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी भी थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर