Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र से नहीं होगाः केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि देश का नम्बर 1 प्रदेश उत्तर प्रदेश बनेगा। आगरा इसका मॉडल सिटी होगा। साथ ही कहा कि नया प्रदेश अध्यक्ष बृज क्षेत्र से नहीं होगा ।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 07:43 PM (IST)
उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र से नहीं होगाः केशव प्रसाद
उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र से नहीं होगाः केशव प्रसाद

आगरा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि देश का नम्बर 1 प्रदेश उत्तर प्रदेश बनेगा। आगरा इसका मॉडल सिटी होगा। जल्द योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। जाते-जाते केशव यह भी संकेत दे गए कि नया प्रदेश अध्यक्ष बृज क्षेत्र से नहीं होगा ।फतेहपुर सीकरी प्रकरण पर कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। खुद पर दो जिम्मेदारी होने के सवाल पर कहा कि उप मुख्यमंत्री बनते ही पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की चौथी कैबिनेट में महापुरुषों के नाम की 15 छुट्टियां रद

अखिलेश को नहीं सुनना चाहती जनता

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव घर में बैठे-बैठे बहुत जल्दी-जल्दी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जनता अब उनकी प्रतिक्रिया नहीं सुनना चाहती। बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग ऐसी घटनाओं को हवा दे रहे हैं, हम उन पर भी अंकुश लगा देंगे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार में आज़म को खतरा नहीं उनकी भैंस भी नहीं गायब होगी 

अगला अध्यक्ष बृजक्षेत्र से नहीं

भाजपा में एक व्यक्ति, एक पद का नियम होने के बावजूद दो जिम्मेदारियां निभाने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वह अपना इस्तीफा दे चुके हैं। जिस दिन उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हुई, पार्टी को इस्तीफा भेज दिया था। अगला अध्यक्ष कहां से हो सकता है, इस पर उन्होंने कहा कि बृजक्षेत्र से नहीं होगा। 

दिल्ली परिणाम मोदी लहर पर मुहर

दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणामों को उन्होंने मोदी लहर पर जनता की मुहर करार दिया। कहा कि सरकार जो फैसले ले रही है, उसका प्रभाव सीधे जनता तक जा रहा है। उप्र में भी जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और आगामी लोकसभा चुनावों में भी यह सिलसिला रहेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.