यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नदगवा में डेंगू से बच्ची की मौत
पिनाहट: डेंगू संदिग्ध बच्ची की गुरुवार को एसएन इमरजेंसी में मौत हो गई। उसे तबीयत बिगड़ने पडेंगू संदिग्ध बच्ची की ...और पढ़ें

पिनाहट: डेंगू संदिग्ध बच्ची की गुरुवार को एसएन इमरजेंसी में मौत हो गई। उसे तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल से एसएन रेफर किया गया था। गांव में बुखार फैला हुआ है, इससे लोगों में दहशत है।
खेड़ा राठौर थाना के गांव नदगवा निवासी नरेंद्र की दो वर्ष की बेटी अभिनि को एक सप्ताह से बुखार था। गांव में झोलाछाप से इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि निजी अस्पताल में डेंगू बताते हुए एसएन रेफर कर दिया। एसएन इमरजेंसी में बच्ची को भर्ती कराया, कुछ देर बाद ही मौत हो गई। गांव में तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। 16 वर्षीय अजय, 17 वर्षीय पूजा, 60 वर्षीय जल देवी सहित एक दर्जन ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के न आने से आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से गांव में बुखार फैला हुआ है। मगर, स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। इससे झोलाछाप से इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि गांव में टीम भेजी जाएगी।
डेंगू के आ रहे मरीज
एसएन में डेंगू के संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं। पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी मरीजों की तबीयत ठीक है। डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए एसएन और जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।
