Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा को रोकने की ताकत सिर्फ समाजवादी पार्टी में : अखिलेश यादव

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 05 Oct 2017 02:43 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए रणनीति से काम होगा। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ हमारी पार्टी में ही भारतीय जनता पार्टी से मोर्चा लेने के ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा को रोकने की ताकत सिर्फ समाजवादी पार्टी में : अखिलेश यादव

    आगरा (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव ने आज ताजनगरी आगरा की ताप को और बढ़ा दिया। तारघर मैदान में पार्टी के अधिवेशन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती दे डाली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग जल्दी ही समाजवादी पार्टी का दायरा बढ़ाकर इसको राष्ट्रीय पार्टी बना लेंगे। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ हमारी पार्टी में ही भारतीय जनता पार्टी से मोर्चा लेने के साथ ही उसको रोकने का दम है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए रणनीति से होगा काम। आगे आने वाले चुनाव में हम ज्यादा सीटें लाएंगे। सरकार के अन्याय को हमें रोकना है।

     

    अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार से देश में वर्तमान में हर वर्ग परेशान है। इसकी नीतियों से पूरे देश में किसान बर्बाद हो चुका है। इस पार्टी ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ बेहद गंदा मजाक किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में बदलाव की बात कही थी, इससे हालात और बिगड़ गए हैं। इसकी नोट बंदी से कारोबार धीमा हुआ तो यहां जीएसटी लागू होने के बाद से कारोबार से बिल्कुल ठप हो गया है। 

    अखिलेश यादव ने कहा कि देश में भाजपा को कोई रोक सकता है तो उत्तर प्रदेश और समाजवादी पार्टी। अखिलेश ने कहा कि आने वाले वक्त में कोई बड़ी रैली करनी पड़ी तो हम करेंगे। उन्होंने कहा कि नेता जी ने हमारा मनोबल बढ़ाया है।

    यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव दोबारा चुने गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले सड़क पर नाराजगी जताई, फिर नदी किनारे पर नाराजगी जताई। अब ताजमहल पर नाराजगी जता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: सपा राष्ट्रीय सम्मेलन एक दिन पहले अखिलेश का मोदी और योगी पर निशाना

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पेश किया गया राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।