विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैदियों के बुखार से ज्यादा सुरक्षा की चिंता

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 11:35 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 11:37 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, आगरा: सेंट्रल जेल में निरुद्ध कैदियों में फैले बुखार से खलबली मची हुई है। पिछले तीन दिन में एसएन मेडिकल कॉलेज में 20 कैदी भर्ती हो चुके हैं। वहीं कॉलेज और सेंट्रल जेल प्रशासन के कैदियों के बुखार से ज्यादा सुरक्षा की चिंता ने होश उड़ा रखे हैं। ऐसे में कैदियों को अलग वार्ड में रखा गया है।

सेंट्रल जेल में पिछले तीन दिनों से बुखार का कहर बरप रहा है। वायरल के साथ डेंगू होने की आशंका से खलबली मच गई है। शनिवार शाम को छह कैदी एसएन में भर्ती किए गए। इससे बीमार कैदियों की संख्या 20 हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 7-8 में रखा गया है। इतनी अधिक संख्या में कैदियों के बीमार हो जाने पर जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

उधर, दिन में सीएमओ की टीम ने सेंट्रल जेल पहुंचकर मरीजों का चेकअप किया। एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ बैरकों को देखा। डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. अंशुल पारीक, जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने सेंट्रल जेल प्रशासन से मरीजों का रिकॉर्ड लिया।

फरार हो चुके हैं कैदी

पिछले दिनों एसएन में भर्ती कैदी फरार हो चुके हैं। इसलिए बुखार से पीड़ित कैदियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने भी इस बाबत सेंट्रल जेल प्रशासन को अवगत करा दिया है।

बुजुर्ग कैदियों के बुखार से परेशानी

इसमें से अधिकांश कैदी बुजुर्ग और अशक्त हैं। इन मरीजों ने चिकित्सकों के साथ ही जेल प्रशासन के होश उड़ा रखे हैं। एसएन के फिजीशियन डॉ. एके निगम ने बताया कि एक मरीज के ब्लड चढ़ाया गया है। सभी मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

डॉक्टर बाहर होने से खतरा

एसएन के अधिकांश चिकित्सक शहर से बाहर हैं। कई चिकित्सक कांफ्रेंस में शामिल होने अन्य शहरों में गए हैं। ऐसे में कई मरीजों के एक साथ आने से उनके इलाज की चिंता सताने लगी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर