यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से तीन और की मौत

आगरा : जिले में बुखार का प्रकोप और भी गहराता जा रहा है। शनिवार को बरौली अहीर ब्लॉक में बुखार से तीन मरीजों की मौत हो गई। एसएन मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में दर्जनों रोगी भर्ती हुए हैं।
फतेहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बरौली अहीर के गांव मेहरा नाहरगंज की मीना देवी पत्नी नत्थीलाल, नूरपुर गांव की प्रियंका पुत्री अशोक कुमार, कच्छपुरा के ताराचंद्र पुत्र पदम सिंह को पिछले कई दिनों से बुखार था। मीना व ताराचंद्र का इलाज फतेहाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को तीनों की मौत हो गई। जिले में बुखार से अब तक 46 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, शमसाबाद स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष तिवारी की हालत बिगड़ने पर संजय प्लेस स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एके कुलश्रेष्ठ का कहना है कि गांवों में शिविर लगाकर डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
