विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से तीन की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 10:04 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, आगरा: बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। गांवों में अब भी सैकड़ों लोग बीमार हैं। शनिवार को बरौली अहीर ब्लॉक के हकीमपुरा गांव में दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं सिंकदरा निवासी युवक की शनिवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में आधा दर्जन मरीज भर्ती हुए।

बरौली अहीर ब्लॉक के हकीमपुरा गांव निवासी कान्हा पुत्र डूंगर सिंह और बैकुंठी कुमार पुत्र प्यारे लाल को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। मरीजों का इलाज ब्लॉक के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां शनिवार को कुछ घंटे के अंतराल में दोनों की मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल में कई और मरीज भर्ती हैं। जबकि गांव में दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। वहीं सिकंदरा निवासी विष्णु पुत्र बलवीर सिंह का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक बुखार व डेंगू से 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को आधा दर्जन मरीज भर्ती हुए। इसमें एक मरीज की हालत गंभीर है।

पांच दिन बढ़ी 50 टीमों की अवधि

डीएम के आदेश पर गठित 50 टीमों की अवधि पांच दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। शनिवार को सीएमओ कार्यालय में कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एके कुलश्रेष्ठ ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर तक टीमें गांवों में शिविर लगाकर मरीजों का इलाज करेंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर