Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घूमने के लिहाज से ये है दुनिया के सबसे सस्ते देश

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2016 02:20 PM (IST)

    हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देशो के बारे में जो घूमने फिरने के मामले में दुनिया का सबसे सस्ते देश हैं।

    घूमने के लिहाज से ये है दुनिया के सबसे सस्ते देश

    अगर आप घूमने फिरने के शौकीन है और बजट की समस्या के चलते आप अपने इस शौक को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देशो के बारे में जो घूमने फिरने के मामले में दुनिया का सबसे सस्ते देश हैं। इस साल के सबसे सस्ते डेस्टिनेशन के नाम की यह लिस्ट ट्रेवलिंग साइट skyscanner.net ने जारी की है जिसमें भारत तीसरे नंबर पर है।

    कम्बोडिया


    घूमने फिरने के लिहाज से कम्बोडिया सबसे सस्ते देशो में से एक है। यह देश दक्षिण-पूर्व एशिया एशिया की खूबसूरत जगहब में से एक है।

    वियतनाम


    इस लिस्ट में वियतनाम ऐसा दूसरा देश है, जहां आप बहुत कम बजट में घूम सकते हैं। यह भी दक्षिणपूर्व एशिया में है. यहां दुनिया की कई पुरातात्विक जगह देखने लायक हैं।

    भारत


    दुनियाभर में भारत को सांस्कृतिक रंगों, प्राकृतिक खूबसूरती, बदलते मौसम जैसी और भी कई चीजों के लिए जाना जाता है। इसलिए यहां सालभर टूरिस्टों की भीड़ बनी रहती। घूमने के लिए दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से भारत तीसरा स्थान रखता है।

    बोलीविया


    बोलीविया दक्षिण अमेरिका का एक देश है। आप अमेरिका घूमना चाहते हैं, लेकिन बजट की समस्या है तो यह देश आपकी इस चाहत को पूरा कर सकता है। बोलीविया दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है, जहां आप कम खर्च में घूम सकते हैं।


    हंगरी


    अगर आप यूरोप घूमने के शौकीन है तो कम बजट में हंगरी से अच्छी को जगह हो ही नहीं सकती। यह घूमने-फिरने के लिहाज से काफी सस्ती और खूबसूरत जगह है। हंगरी की राजधानी बुडापोस्ट की खूबसूरती देखते ही बनती है क्योंकि यह देश डैन्यूब नदी के किनारे में बसा हुआ है।

    पढ़ें- ...तो इसलिए है थाइलैंड सबसे बेहतर रोमांटिक जगह

    कभी ये जगह थी दिल्ली की लाइफलाइन

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner