Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोकिया और शाओमी के इन हैंडसेट्स पर मिलेगा एंड्रायड नॉगट अपडेट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 01 Aug 2017 10:30 AM (IST)

    शाओमी रेडमी नोट 4 और नोकिया 3 को एंड्रायड नॉगट अपडेट दिया जाएगा

    नोकिया और शाओमी के इन हैंडसेट्स पर मिलेगा एंड्रायड नॉगट अपडेट

    नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल ने कुछ समय पहले अपना एंड्रायड नॉगट अपडेट जारी किया था। कई स्मार्टफोन्स को इस अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, अब कुछ कंपनियां ये अपडेट अपने मौजूदा फोन्स में जारी कर रही हैं। चीन की कंपनी शाओमी अपने रेडमी नोट 4 में एंड्रायड 7.0 नॉगट जारी करेगी। वहीं, एचएमडी ग्लोबल अपने नए नोकिया 3 में अगस्त में यह अपडेट जारी करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाओमी रेडमी नोट 4:

    शाओमी ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट दी गई है जिनमें एंड्रायड 7.0 नॉगट दिया जाएगा। हालांकि, इसमें रेडमी नोट 4 का नाम शामिल नहीं है। लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर जारी किए गए रेडमी नोट 4 के टीजर में इसे एंड्रायड नॉगट का अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है। फ्लिपकार्ट पर एक बैनर दिया गया है जिसमें नीचे की तरफ हैंडसेट में जल्द ही यह अपडेट देने की बात कही गई है। वहीं, इसके लिस्टिंग पेज पर यह अपडेट upgradable operating system की तरफ बताया जा रहा है।

    फीचर्स:

    इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी CMOS के साथ रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    नोकिया 3:

    एचएमडी ग्लोबल के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी जूहो सरविकास ने बताया है कि नोकिया 3 को अगस्त से एंड्रायड 7.1.1 नॉगट अपडेट मिलना शुरु हो जाएगा। इसे पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ नोकिया 5 और 6 भी लॉन्च किया गया था। लॉन्च इवेंट में नोकिया 5 और 6 को यह अपडेट देने की बात कही गई थी। आपको बता दें कि अभी नोकिया 3 एंड्रायड 7.0 पर काम करता है।

    फीचर्स:

    इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक 6737 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर देने के लिए फोन में 2650 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    यह भी पढ़ें:

    स्नैपडील और फ्लिपकार्ट मर्जर की बातचीत पर लगा विराम, आर्थिक हालात मजबूत करेगा स्नैपडील

    3 महीने में 5 करोड़ जियोफोन बेचेगी कंपनी, अक्टूबर से शुरु हो सकती है शिपिंग

    जियो इफेक्ट: एयरटेल के बाद आइडिया ने की VoLTE सर्विस लॉन्च करने की घोषणा

     

    comedy show banner
    comedy show banner