विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाओमी के इस फोन में हुई बड़ी कटौती, जल्द लॉन्च हो सकता है मी नोट 3

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 01:09 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 21 Jun 2017 03:35 PM (GMT+05:30)

शाओमी ने मी नोट 2 डिवाइस की कीमत को 2900 रुपये कम कर दिया है

शाओमी के इस फोन में हुई बड़ी कटौती, जल्द लॉन्च हो सकता है मी नोट 3
शाओमी के इस फोन में हुई बड़ी कटौती, जल्द लॉन्च हो सकता है मी नोट 3

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने पिछले साल मी नोट 2 हैंडसेट लॉन्च किया था। इसकी कीमत को आधिकारिक तौर पर कम कर दिया गया है। MyDrivers की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन की कीमत पर 300 चीनी युआन यानि करीब 2,900 रुपये की कटौती की गई है जिसके बाद इसे चीन में 31,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 24,000 रुपये में उपलब्ध होगा।

शाओमी मी नोट 2 के फीचर्स:

इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का है। दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का है। वहीं, तीसरा वेरिएंट एक ग्लोबल एडिशन है जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह फोन ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। एलूमिनियम बॉडी से बने इस फोन में 5.7 इंच का एमोलेड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दिया गया है। ये फोन 2.35 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4070 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 22.56 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा सोनी आईएमएक्स318 एक्समोर आरएस सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और ईआईएस से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरा आईएमएक्स268 एक्समॉर आरएस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है।

शाओमी मी नोट 3 जल्द हो सकता है लॉन्च:

शाओमी के नए मी नोट 3 को साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:

मात्र 300 रुपये में ले जाएं दुनिया का सबसे छोटा AC, कूलिंग के मामले में नंबर वन

गूगल की इन एप्स के जरिए मिलेगा 1000 रुपये तक का रिवॉर्ड, इस तरह कमाएं पैसे

ड्यूल कैमरा के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ वनप्लस 5, जानिए कीमत और खासियतें