विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपकी एक मुस्‍कान पर जी उठेगा कंप्‍यूटर

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 30 Oct 2015 02:11 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2015 02:18 PM (IST)

वैज्ञानिकों ने नयी टेक्‍नोलॉजी विकसित की है जो नॉन-वर्बल कमांड जैसे जेस्‍चर, बॉडी लैंग्‍वेज और चेहरे के हाव-भाव को पहचानने की क्षमता कंप्‍यूटर्स में विकसित करेंगे।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने नयी टेक्नोलॉजी विकसित की है जो नॉन-वर्बल कमांड जैसे जेस्चर, बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के हाव-भाव को पहचानने की क्षमता कंप्यूटर्स में विकसित करेंगे।

अधिकतर लोगों के लिए, कंप्यूटर का उपयोग क्लिकिंग, टाइपिंग, सर्चिंग और सिरी के समान सॉफ्टवेयर और मौखिक कमांड्स तक सीमित है।

पर इस नये प्रोजेक्ट का लक्ष्य है मनुष्यों व कंप्यूटर्स के बीच इंटरएक्शन करवाना। इसके लिए टीम ने लाइब्रेरी निर्माण का प्रस्ताव रखा है जिसे Elementary Composable Ideas (ECIs) कहते हैं। कंप्यूटर्स को पहचानने लायक सूचनाओं के छोटे पैकेट देने हैं जिसमें जेस्चर और चेहरे के हाव- भाव से संबंधित सूचनाएं होंगी। इसके साथ ही एक syntactical element जो इसे पढ़ने में मदद करेगा। इसके लिए रिसर्चर ने Microsoft Kinect interface भी बनाया है।

यह प्रोजेक्ट डिफेंस एडवांस्ट रिसर्च एजेंसी (DARPA) के तहत काम कर रहा है।