Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुराने Xperia डिवाइसेज को Sony दे रहा एंड्रायड 5.1.1 अपडेट

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Fri, 11 Sep 2015 12:38 PM (IST)

    Sony Xperia Z सीरीज के डिवाइसेज के यूजर्स के लिए खुशखबरी है क्‍योंकि Sony बहुप्रतिक्षित 5.1.1 लॉलीपॉप फर्मवेयर दे रहा है।

    Hero Image

    नई दिल्ली। Sony Xperia Z सीरीज के डिवाइसेज के यूजर्स के लिए खुशखबरी है क्योंकि Sony बहुप्रतिक्षित 5.1.1 लॉलीपॉप फर्मवेयर दे रहा है।

    कंपनी के अनुसार, यह अपडेट 9 सितंबर से निम्न डिवाइसेज को मिलना शुरू हो गए हैं। इनमें शामिल डिवाइसेज हैं- Xperia Z, Xperia ZL, Xperia ZR, Xperia Tablet Z Wi-Fi, Xperia Tablet Z LTE मॉडल्स।

    दूसरी ओर कंपनी ने कहा कि, यह लेटेस्ट अपडेट इन विशेष वैरिएंट्स पर डाले जाएंगे: C6602 और C6603 वैरिएंट्स (for Xperia Z); C6503 और C6506 वैरिएंट्स (Xperia ZL); C5503 (for Xperia ZR); SGP311 और SGP312 (for Xperia Tablet Z Wi-Fi),SGP321 (for Xperia Tablet Z LTE models)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही Xperia ब्लॉग ने इस बात की पुष्टि की है,इस अपडेट में Stagefright exploit को पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया है।

    अपडेट के बाद डिवाइसेज इस बिल्ड नंबर- 10.7.A.0.222 के साथ आएंगे।