विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइडिया ने जियो को टक्कर देने के लिए पेश किया नया प्लान, हर दिन मिलेगा 1 जीबी 4जी डाटा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 10:15 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Apr 2017 10:22 AM (GMT+05:30)

अगर यूजर 199 रुपये या उससे ज्यादा का रेंटल प्लान एक्टिवेट कराते हैं, तो वो इस नए प्लान को एक्टिवेट कराने के लिए योग्य होंगे

आइडिया ने जियो को टक्कर देने के लिए पेश किया नया प्लान, हर दिन मिलेगा 1 जीबी 4जी डाटा
आइडिया ने जियो को टक्कर देने के लिए पेश किया नया प्लान, हर दिन मिलेगा 1 जीबी 4जी डाटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान्स को टक्कर देने के लिए आइडिया सेल्यूलर भी प्राइम वार में उतर गई है। आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए 300 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स को 1 जीबी 4जी डाटा हर रोज दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स के पास 4जी हैंडसेट होना अनिवार्य है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आइडिया का यह नया प्लान 199 रुपये या उससे ज्यादा के रेंटल लेने वाले सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इस मासिक प्लान का लाभ मार्च 2018 तक उठा सकते हैं। यानि अगर यूजर 199 रुपये या उससे ज्यादा का रेंटल प्लान एक्टिवेट कराते हैं, तो वो इस प्लान को एक्टिवेट कराने के लिए योग्य होंगे।

आपको बता दें कि कंपनी पहले 3 महीने के डाटा प्लान पर छूट दे रही है। अगर यूजर्स 199 रुपये से लेकर 349 रुपये का प्लान एक्टिवेट करते हैं, तो उन्हें 1 जीबी 4जी डाटा वाले प्लान पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। वहीं, अगर यूजर्स 349 रुपये से 499 रुपये तक का कोई प्लान लेते हैं, तो उन्हें डाटा प्लान पर 250 रुपये की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अगर यूजर्स 499 रुपये का प्लान लेते हैं, तो उन्हें डाटा प्लान पर 300 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसका मतलब इन यूजर्स को 1 जीबी 4जी डाटा का डाटा वाला पैक बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। तीन महीनों के बाद यूजर्स को इस प्लान का लाभ उठाने के लिए 300 रुपये का मासिक शुल्क देना होगा।

आइडिया सेलुलर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शशि शंकर ने कहा है कि इस तरह के ऑफर्स भारत में पोस्टपेड यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। और हमें यकीन है कि इससे हमारे पोस्टपेड यूजर्स इस प्लान से खुश होंगे।

यह भी पढ़े,

यह कंपनी महज 35 रुपये में दे रही 1 जीबी इंटरनेट डाटा

अमेजन दे रहा Big Discount, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 9000 रुपये तक का ऑफर 

Lenovo फैब 2 प्लस पर फ्लिपकार्ट दे रहा 9200 रुपये का ऑफर, महज 679 रुपये प्रति महीना में ले जाएं घर