विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक मिनट के लिए google.com के खरीदार को गूगल ने दिया ‘रिवार्ड’

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 29 Jan 2016 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2016 05:23 PM (IST)

गूगल डोमेन पर बिक्री के लिए मौजूद ‘google.com’ को देख सन्‍मय वेद ने देर न करते हुए इसे खरीद लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गूगल के डोमेन को अक्टूबर में मात्र 12 डॉलर की कीमत पर खरीदा गया था और गूगल ने इस बात का खुलासा अभी किया कि डोमेन को वापस अपने पास दोबारा हासिल करने में इसने कितने पैसे दिए।

गूगल डोमेन पर बिक्री के लिए मौजूद ‘google.com’ को देख सन्मय वेद ने देर न करते हुए इसे खरीद लिया जो कुल एक मिनट तक वेद के पास रहा। इस घटना का आभास होते ही गूगल ने इस खरीद को तुरंद रद किया और बाद में इसके लिए सन्मय वेद को गुप्त राशि भी दी।

गूगल ने वेद को कुल 6,006.13 डॉलर की राशि दी जिसे कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, वेद ने अपना यह पुरस्कार आर्ट ऑफ लिविंग इंडिया को दान में दे दिया, इस बात की जानकारी होते ही गूगल ने राशि को दोगुना कर दिया।

ब्लॉग पोस्ट में गूगल की सिक्योरिटी अवार्ड प्रोग्राम का विवरण दिया गया है जहां यह गूगल में मौजूद सिक्योरिटी की त्रुटियों व बग्स के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को पुरस्कृत करती है। कंपनी ने 2015 में 300 शोधकर्ताओं को 2 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि पुरस्कार के रूप में दिया।

इस खेल में कंप्यूटर ने इंसान को दी मात