Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यह क्या! टॉयलेट के साइन से प्रेरित है एंड्रायड का लोगो, जानें अन्य रोचक बातें

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Tue, 03 May 2016 11:06 AM (IST)

    एंड्रायड से जुड़े कई अनजान पहलूओं को जानें यहां

    आज लगभग हर व्यक्ति के पास एंड्रायड फोन है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एंड्रायड का लोगो यानि वो छोटा से हरे रोबोट का साइन कहां से लिया गया है। नहीं, तो हम आपको बता देते हैं। ये साइन एयरपोर्ट पर दिए गए महिला और पुरुष टॉयलेट के साइन से प्रेरित है। हैरान रह गए, जी हां ये सच है। यही नहीं, एंड्रायड से जुड़े ऐसे कई पहलू हैं जिससे शायद आप अनजान है, तो चलिए आपको उन सभी पहलूओं से रूबरू करवा देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का निर्माण एंड्रायड आईएनसी नामक कंपनी ने किया था। इसका निर्माण साल 2003 में हुआ था, जिसके बाद साल 2004 में पहली बार एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम को सामने लाया गया।

    पढ़े, 5000 रुपये से भी कम में यह हैं दमदार कैमरे वाले एंड्रॉयड फोन, जाने और क्या है खास

    2. इसके बाद में एंड्रायड आईएनसी गूगल के हाथों में चली गई। इसके लिए गूगल ने एंड्रायड आईएनसी को 50 मिलियन डॉलर की रकम चुकाई।

    3. आपको बता दें कि एंड्रायड को स्मार्टफोन्स के कैमरे के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में काफी सोच विचार के बाद इसके निर्माताओं ने इसे स्मार्टफोन के लिए इस्तेमाल किया।

    4. एंड्रायड 5 नवंबर 2007 को लांच किया गया। इसके बाद इसके कई अपडेटेड वर्जन भी लांच किए गए। कंपनी ने एंड्रायड के अपडेटेड वर्जन्स का नाम ज्यादातर मिठाई के नाम पर रखा है, लेकिन सिर्फ एंड्रायड 1.0 और एंड्रायड 1.1 के नाम ही मिठाई पर नहीं है।

    5. इसके अलावा इसके वर्जन्स के नाम अल्फाबेटिकली ऑर्डर में चलते हैं। जैसे पहला ए से अल्फा, दूसरा बी से बीटा, तीसरा सी से कप केक और चौथा डी से डोनट था। इसी तरह फिलहाल एम से मार्शमैलो है। प्राप्त खबरों की मानें तो एंड्रायड एन की घोषणा भी कर दी गई है जिसका अभी नाम नहीं दिया गया है।

    पढ़े, खुशखबरी! लेनोवो वाइब पी1 में मिलेगा अब मार्शमैलो अपडेट

    6. गूगल इस हरे रोबोट वाले ऑपरेटिंग सिस्टम को बगड्राइड कहता है शायद ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि इसमें हमेशा बग कैश करता रहता है।

    7. महज 5 मिनट में एंड्रायड का लोगो तैयार किया गया था। इस लोगो को एयरपोर्ट पर पुरुष और महिला टॉयलेट के साइन से प्रेरित होकर बनाया गया था।

    8. एंड्रायड 3.0 हनीकॉम्ब एक मात्र ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम हुआ है जो फोन के लिए नहीं बल्कि टैबलेट के लिए बनाया गया है।