विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये स्मार्टफोन्स होंगे एंड्रायड 8.0 ओरियो OTA से अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Thu, 31 Aug 2017 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 02:30 PM (IST)

नोकिया, वनप्लस, आसुस, सैमसंग, एचटीसी, कूलपेड, आदि के किन स्मार्टफोन्स में मिलेगा एंड्रायड 8.0 ओरियो, देखें पूरी लिस्ट

ये स्मार्टफोन्स होंगे एंड्रायड 8.0 ओरियो OTA से अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
ये स्मार्टफोन्स होंगे एंड्रायड 8.0 ओरियो OTA से अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल ने स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रायड 8.0 ओरियो OTA (ओवर द एयर) वर्जन को लॉन्च कर दिया है। यह अपडेट सभी गूगल पिक्सल फोन्स और नेक्सस फोन्स में सबसे पहले मिलेगा। नए एड्रायड वर्जन से इन स्मार्टफोन्स में अच्छी बैटरी लाइफ, नए इमोजी और फास्ट बूट जैसे कई नए फीचर्ज दिए जाएंगे। गूगल यह वर्जन नोकिया, वनप्लस, आसुस, सैमसंग, एचटीसी, कूलपेड के सभी फोन्स में देगी। आपको बता दें दिसंबर 2017 तक सभी स्मार्टफोन्स में यह अपडेट आ जाएगा।

12.3 फीसद स्मार्टफोन में है नॉगट:

इस वक्त 12.3 फीसद स्मार्टफोन्स ही एंड्रायड नॉगट ऑपरेटिंग से लैस हैं। बाकी के फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो और 5.0 लॉलीपॉप पर ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा एंड्रायड 8.0 ओरियो का अपडेट:

1. सैमसंग:- Samsung Galaxy S8+, Galaxy S8, Galaxy S7, Galaxy S7 Edge, Galaxy Note 7 Fan Edition, Galaxy Tab S3

2. नोकिया:- Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6 और Nokia 8

3. वनप्लस:- Oneplus 5, Oneplus 3, Oneplus 3T

4. जेनफोन:- Zenphone 4, Zenphone 4 Pro, Zenphone 4 Max, Zenphone 3, Zenphone 3 Deluxe, Zenphone 3 Max, Zenphone 3 Lase

5. कूलपैड:- Coolplay 6

6. HTC U11