विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2016 में iPhone 7 से ज्यादा पॉपुलर रहा freedom 251, देखिये साल भर किन स्मार्टफोन्स का रहा जलवा

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 20 Dec 2016 03:08 PM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2016 07:00 PM (IST)

कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट आज हम आपके लिए लाए हैं, जो जिनका इस साल जलवा देखने को मिला

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस साल कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। कुछ स्मार्टफोन्स ने मार्किट में धूम मचा दी तो कई फ्लॉप हो गए। ऐसे कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट आज हम आपके लिए लाए हैं, जिनका इस साल जलवा देखने को मिला। इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन फ्रीडम 251 याद है आपाको? जी हां, ये वही स्मार्टफोन है जिसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा था। इस फोन ने खूब सुर्खियां बटोरी। तो वहीं, आईफोन 7 ने भी इसी साल मार्किट में एंट्री ली है। देखा जाए तो यह फोन काफी पॉपुलर हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईफोन 7 को फ्रीडम 251 ने पछाड़ दिया है। तो चलिए आपको इसका कारण भी बता दें और उन तमाम स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता दें, जो अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

फ्रीडम 251 ने आईफोन 7 को पछाड़ा:

इस साल फ्रीडम 251 को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है। जिसके चलते फ्रीडम 251, आईफोन 7 से ज्यादा पॉपुलर हुआ है। गूगल ने इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए, सर्च आइटम्स का खुलासा किया। जिसमें स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में फ्रीडम 251 ने आईफोन 7 को पछाड़ दिया है। यह लिस्ट भारत में की गई सर्च पर आधारित है।

आपको इस लिस्ट में मौजूद बाकि फोन्स के नाम बता देते हैं।

1. Freedom 251

2. iPhone 7

3. Redmi Note 3

4. Lenovo K4 Note

5. Samsung J7

6. Moto G4

7. OnePlus 3

8. iPhone SE

9. Google Pixel

10. Lenovo K5 note