विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12000 रुपये का लेनोवो वाइब के5 नोट मिल रहा महज 1999 रुपये में, ये है ऑफर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 16 Dec 2016 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2016 11:34 AM (IST)

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन पर 10000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इस फोन का वास्तिवक कीमत 11,999 रुपये है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे है तो हम आपके लिए शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इस फोन का वास्तिवक कीमत 11,999 रुपये है। ऐसे में ग्राहक इस फोन को महज 1999 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि एक्सचेंज वैल्यू ग्राहक के पुराने फोन की मौजूदा हालत पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही अगर ग्राहक एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5 फीसदी का अतिरिक्त ऑफ दिया जाएगा।

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

1. इसके लिए यूजर्स को फ्लिपकार्ट पर जाना होगा।

2. यहां उन्हें Lenovo Vibe K5 Note सर्च करना है।

3. जो पहला ऑफर आपके सामने आए, उसे क्लिक कर दें।

4. यहां से आप इस फोन को खरीद सकते हैं।

5. इसके अलावा आप सीधा नीचे दिए गए लिंक पर भी जा सकते हैं।

https://www.flipkart.com/lenovo-vibe-k5-note-grey-32-gb/p/itmejj6k7xcf8fjv?pid=MOBEJJ6KY3QC92QX&srno=s_1_1&otracker=search&lid=LSTMOBEJJ6KY3QC92QXDM1XZZ&qH=2cad25b3c39e3257

लेनोवो के5 नोट के फीचर्स:

5.5 इंच की फुल एचडी डिस्पले के साथ ये फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। ये फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक हेलियो पी10 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी का रियर और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही ये फोन डॉल्बी अटमॉस वाला 1.5वॉट स्पीकर से लैस है। वहीं, बैटरी की बात की जाए तो इसमें 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ, वीओएलटीई, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।