यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आपके स्मार्टफोन का साउंड बढ़ाने में मदद करेंगे ये टिप्स
कई फोन होते हैं जिसके स्पीकर से अच्छी आवाज नहीं आती, जिससे गाने सुनने का सारा मजा खराब हो जाता ...और पढ़ें

स्मार्टफोन आज सभी की जरुरत का हिस्सा है| स्मार्टफोन में म्यूजिक एक ऐसा हिस्सा है जिसके अधिकतर सभी शौकीन होते हैं| ऐसे में कई फोन होते हैं जिसके स्पीकर से अच्छी आवाज नहीं आती, जिससे गाने सुनने का सारा मजा खराब हो जाता है| इसी परेशानी से निपटने के लिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं:
पढ़ें, 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ रहा है Xiaomi Mi5
फोन को केस से निकालें
स्मार्टफोन के कवर को सही तरीके से लगाना चाहिए| स्मार्टफोन के कवर से स्पीकर की आवाज दब जाती है| आपका कवर प्लास्टिक और रबर लेयर का नही होना चाहिए| कवर निकालकर ये भी चेक कर लेना चाहिए कि आपके स्मार्टफोन के कवर से स्पीकर की आवाज दब तो नहीं रही है|
कॉल वॉल्यूम को चेक करें
अपने स्मार्टफोन की कॉल वॉल्यूम भी चेक कर लें| आप फेक कॉल करके इसे चेक कर सकते है|
पढ़ें, भारत में 4G नेटवर्क के साथ आया वोडाफोन
म्युजिक एप्स से भी बढ़ाएं वॉल्यूम
आप अपने स्मार्टफोन में म्यूजिक एप भी इंस्टॉल कर सकते है| म्यूजिक एप इंस्टॉल करके आप वॉल्यूम को बढ़ा भी सकते है| इस एप में आपको ऑडियो कंट्रोल का भी ऑप्शन मिलेगा|
खाली बॉक्स से भी बढ़ा सकते हैं वॉल्यूम
किसी खाली बॉक्स में रखकर भी आप अपने स्मार्टफोन के वॉल्यूम को बढ़ा सकते है| जब आप इसे कॉर्नर पर सीधा रखते है तो इसकी आवाज बढ़ जाती है| जितना ज्यादा बढ़ा एरिया होगा साउंड उतना ज्यादा फैलता है| कभी कभी ऑपरेटिंग सिस्टम में खराबी होने के कारण भी साउंड में कमी आती है| आपके स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए|
