आप्टिमस जी व जी प्रो के लिए एंड्रायड 4.4 किटकैट अपडेट
एलजी ब्राजील ने अपने यूजर्स के लिए एंड्रायड किटकैट से संबंधित कुछ नया करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने यह घोषणा की है की उसके पुराने ऑप्टिमस स्मार्टफोन जल्द ही एंड्रायड 4.4 किटकैट से अपडेट होंगे। इस अपडेट के लिए कंपनी के पुराने डिवाइस ऑप्टिमस जी और ऑप्टिमस जी प्रो तैयार हैं।
नई दिल्ली। एलजी ब्राजील ने अपने यूजर्स के लिए एंड्रायड किटकैट से संबंधित कुछ नया करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने यह घोषणा की है की उसके पुराने ऑप्टिमस स्मार्टफोन जल्द ही एंड्रायड 4.4 किटकैट से अपडेट होंगे। इस अपडेट के लिए कंपनी के पुराने डिवाइस ऑप्टिमस जी और ऑप्टिमस जी प्रो तैयार हैं।
कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर यह एलान किया है कि ऑप्टिमस जी प्रो के लिए इस महीने के अंत तक एंड्रायड किटकैट अपडेट रिलीज किए जाएंगे और अगस्त के अंत तक ऑप्टिमस जी के लिए। साथ ही एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम ने पुष्टि की है कि एल जी ऑप्टिमस जी प्रो इ988 को 4.4.2 किटकैट अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा एलजी ने ये अपडेट अन्य एशियाई देशों जैसे इंडोनेशिया आदि के लिए भी उपलब्ध कराया है।
इस अपडेट को एक्सेस करने के लिए 'सेटिंग्स' फिर 'अबाउट फोन' और तब 'सॉफ्टवेयर अपडेट' में जाना होगा। ऑप्टिमस जी प्रो के लिए उपलब्ध एंड्रायड अपडेट का साइज 684 एमबी है।
फिलहाल एलजी ऑप्टिमस जी और ऑप्टिमस जी प्रो स्मार्टफोन एंड्रायड 4.1 जेली बिन पर चलता है।