विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंड्रायड मोबाइल के Data Connection को कंप्यूटर के साथ कैसे करें शेयर

By MMI TeamEdited By:
Published: Mon, 19 Oct 2015 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2015 06:52 PM (IST)

आप मोबाइल डाटा कनेक्शन से इनेबल किसी एंड्रायड डिवाइस को कंप्यूटर या किसी अन्य डिवाइस से इंटरनेट एक्सेस करने के लिए आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं

News Article Hero Image

जब आप मोबाइल डाटा कनेक्शन से इनेबल किसी एंड्रायड डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे होते हैं, तब आपको क्या लगता है कि इस कनेक्शन को किसी अन्य कंप्यूटर डिवाइस जैसे- विंडोज पर आधारित नोटबुक के साथ इंटरनेट एक्सेस करने के लिए शेयर करना आसान होगा? जी हां, आप इस वायरलेस कनेक्शन को पोर्टेबल हॉटस्पॉट के द्वारा यूज कर सकते हैं या फिर एक यूएसबी केबल का इस्तेमाल करते हुए wired connection कर सकते हैं।

अपने एंड्रायड मोबाइल को पोर्टेबल वाइ-फाइ हॉटस्पॉट के अंदर टर्न करें:

1.सबसे पहले अपने मोबाइल की Settings > More > Tethering & portable hotspot में जाएं.

2. "Portable Wi-Fi hotspot" को लागू करने के लिए उस पर टैप करें।

3.unauthorized कनेक्शन्स की रोकथाम के लिए एक आइडी और पासवर्ड डालें और इसके लिए "Configure Wi-Fi hotspot" पर टैप करें।

4. कंप्यूटर पर वाइ-फाइ कनेक्टिविटी के साथ, आपने जिस वायरलेस कनेक्शन को कनेक्ट किया है उसे आइडेंटिटीफाइ करने के लिए सिस्टम ट्रे पर उपलब्ध नेटवर्क आइकन पर क्लिक करें।

अपने एंड्रायड मोबाइल पर यूएसबी को इनेबल करके सीमित करना:

1.सबसे पहले एक यूएसबी केबल के साथ अपने एंड्रायड डिवाइस को एक कंप्यूटर से कनेक्ट करें

2.अपने मोबाइल में Settings > More > Tethering & portable hotspot पर जाएं

3."USB tethering" को इनेबल करने के लिए टैप करें।

4.कंप्यूटर पर, wired network को आइडेंटिटीफाइ और कनेक्ट करने के लिए सिस्टम ट्रे के नेटवर्क आइकन पर क्लिक करें। विंडोज सिस्टम इंटरनेट एक्सेस के लिए, नेटवर्क डिस्कवर करने के लिए एक से ज्यादा मिनट ले सकता है।


ध्यान दें: अपने एंड्रायड मोबाइल पर Bluetooth tethering को इनेबल करते हुए दो डिवाइसेज के पेअर्ड होने के बाद भी एक कंप्यूटर से इंटरनेट एक्सेस करना संभव है।