Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे बदलें फेसबुक का पुराना लुक, ये है तरीका

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2016 12:18 PM (IST)

    आज के समय में लगभग हर व्यक्ति फेसबुक पर एक्टिव है। फेसबुक एक ऐसा साधन है जिसके जरिए आप एक-दूसरे को बिना जानें भी जुड़ सकते हैं

    आज के समय में लगभग हर व्यक्ति फेसबुक पर एक्टिव है। फेसबुक एक ऐसा साधन है जिसके जरिए आप एक-दूसरे को बिना जानें भी जुड़ सकते हैं। तो क्या आप बोर नहीं हो जाते फेसबुक के उसी फॉर्मेट के साथ, जब फेसबुक खोलों तब एक ही लुक। क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा तरीका है जिससे आपका फेसबुक पूरी तरह बदल जाएगा। जी हां, एक तरीका ऐसा है जिससे ये संभव है। तो चलिए आपको इस तरीके के बारे में बता देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़े, 1 मिनट से भी कम समय में ऐसे हैक करें अपने दोस्त का फेसबुक पासवर्ड

    कैसे करें फेसबुक का लुक चेंज?

    1. इसके लिए आपको अपने ब्राउजर में Facebook Flat Extension इस्तेमाल करना होगा।

    2. सबसे पहले आप गूगल क्रोम का Facebook Flat Extension डाउनलोड कर इंस्टॉल कीजिए। इसके बाद Add to Chrome पर क्लिक कर दीजिए।

    3. फिर डाउनलोडिंग प्रोसेस शुरु हो जाएगा जिसके बाद Add extension का पॉपअप दिखाई देगा।

    4. इसके बाद आपको extension बटन ऊपर बायीं तरफ दिखाई देगा उसपर टैप करें।

    5. जिसके बाद chrome extension एक्टिव हो जाएगा।

    6. अब आपको अपना फेसबुक अकाउंट लॉगइन करना है।

    7. जैसे ही आपका अकाउंट लॉगइन होगा तो आप देख पाएंगे कि आपकी फेसबुक टाइमलाइन का लुक चेंज हो गया है। यही नहीं, जो भी एड टाइमलाइन पर चलते हैं वो भी बंद हो जाएंगे।

    तो देखा आपने कैसे आपके फेसबुक का लुक चेंज हो सकता है। तो देर किस बात की है। जल्दी कीजिए और मजा लीजिए फेसबुक के नए लुक का।

    comedy show banner
    comedy show banner