यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लिनोवो का योगा टैबलेट 10 लॉन्च
लिनोवो ने अपना नया योगा टैबलेट 10 लांच किया। इस टैबलेट की डिजायनिंग यूजर्स के सुविधा के अनुसार की गयी ...और पढ़ें

बेंगलुरू। लिनोवो ने अपना नया योगा टैबलेट 10 लांच किया। इस टैबलेट की डिजायनिंग यूजर्स के सुविधा के अनुसार की गयी है। इस टैबलेट में माइक्रो यूएसबी केबल, वाल चार्जर, यूजर मैनुअल व वारंटी कार्ड है।
यह 0.3 इंच पतला है तथा इसमें लगा सिलिंड्रकल हैंडल इसकी विशेषता है। इसमें बैटरी भी लगी है। साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल ऑटो फोकस रियर कैमरा भी है तथा 1.6 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
यह टैबलेट 1280 गुणा 800 आइपीएस एलसीडी डिसप्ले व 64 जीबी स्टोरेज क्षमता से लैस है। इसमें एंड्रायड 4.2.2 जेली बिन ऑपरेटिंग सिस्टम तथा ं क्वाडकोर 1.2 जीएचजेड मीडिया टेक एमटी 8125 प्रोसेसर व 1 जीबी का रैम भी है। साथ ही यह 9000 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसमें 3जी व व्आयस कॉलिंग की सुविधा भी है।
इस टैबलेट की मूल्य का निर्धारण इसके मॉडल के अनुसार किया गया है। 8 इंच मॉडल की कीमत 22,999 रुपये और 10 इंच मॉडल की कीमत 28,999 रुपये रखी गयी है ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
