विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाजवाब फीचर्स के साथ लांच हुआ सैमसंग गैलेक्सी अल्फा

By Edited By:
Published: Wed, 13 Aug 2014 05:22 PM (IST)

दक्षिणी कोरियाई कंपनी सैमसंग ने इतने इंतजार के बाद आखिरकार 4.7 इंच एचडी सुपर एमोल्ड डिस्प्ले वाले 'सैमसंग गैलेक्सी अल्फा' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दक्षिणी कोरियाई कंपनी सैमसंग ने इतने इंतजार के बाद आखिरकार 4.7 इंच एचडी सुपर एमोल्ड डिस्प्ले वाले 'सैमसंग गैलेक्सी अल्फा' स्मार्टफोन को लांच किया है जो लेटेस्ट एंड्रायड 4.4.4 किटकैट पर आधारित है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन सितंबर के आरंभ से कुल 150 देशों में उपलब्ध होगा।

सैमसंग द्वारा स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसकी कीमत 42,250 रुपये हो सकती है। 115 ग्राम के वजन वाले इस डिवाइस को बेहद क्लासी लुक दिया गया है। 720X1280 पिक्सल के रेजोल्यूशन वाला यह डिवाइस एंड्रायड 4.4.4 किटकैट व ऑक्टा-कोर चिपसैट से लैस है। इस डिवाइस को 1.8 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर व 1.3 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर की स्पीड दी गई है। कंपनी द्वारा इस डिवाइस का 2.5 गीगा हर्ट्ज की क्लॉक पॉवर पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर मॉडल भी उपलब्ध कराया गया है जिसके साथ स्नैपड्रेगन 805 एसओसी मौजूद है।

इसके साथ ही स्मार्टफोन में 2जीबी रैम व 32जीबी इंटरनल मेमोरी है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा व 1860 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

कनेक्टिविटी की सभी सुविधाएं जैसे कि माइक्रो यूएसबी, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, जीपीआरएस, ईडीजीई, 3जी, एनएफसी आदि मुहैया कराई गई हैं। स्मार्ट लुक वाला यह गैलेक्सी अल्फा स्मार्टफोन आपको गाढ़े काले, चमकदार सफेद, सुनहरे, सिल्वर व नीले रंग में उपलब्ध होगा।

पढ़ें: अमेरिकी बाजार में अभी भी आगे है सैमसंग

पढ़ें: 3 सितंबर को लांच हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी नोट 4