विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेजु ने उतारा एम2 नोट, 2स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 09:46 AM (IST)

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी, मेजु ने एम2 नोट को चाइना में लांच कर दिया है। यह मेजु एम1 नोट का सक्सेसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी, मेजु ने एम2 नोट को चाइना में लांच कर दिया है। यह मेजु एम1 नोट का सक्सेसर है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स, 16 जीबी मॉडल के लिए सीएनवाए 799 यानि लगभग 8,250 रुपये और 32 जीबी मॉडल के लिए सीएनवाए 999 यानि लगभग 10,300 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध होगा।

मेजु एम2 नोट बिक्री के लिए कंपनी के घरेलू देश में मंगलवार से उपलब्ध होगा और कंपनी की वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।


इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080गुणा1920 पिक्सल) शार्प आइजीजेडओ डिस्प्ले 403 पीपीआइ पिक्सल डेंसिटी के साथ है। मेजु एम1 नोट की तरह, एम2 में एक ओक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.3 गीगाहर्ट्ज से क्लॉक्ड है।

एम2 नोट में अपग्रेडेड चीपसेट फीचर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है, इस स्मार्टफोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम पर आधारित स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम स्लोट(सिम1) है, जो माइक्रो एसडी कार्ड की तरह काम करता है।


एम2 नोट फ्लाइमी ओएस पर आधारित एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा पांच एलिमेंट और डुअल एलइडी फ्लैश के साथ और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा 69 डिग्री वाइड व्यू एंगल के साथ है। कनेक्टिविटी में एलटीइ, वाइ-फाइ 802.11 बी/ जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो – यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 विकल्प मिलते हैं।


इस डिवाइस का माप 150गुणा75.2गुणा8.7 मिमी है और वजन 149 ग्राम है। मेजु एम2 नोट की बैटरी 3100 एमएएच की है। यह डिवाइस ग्रे, ब्लू ,पिंक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध होगी।

सोनी एक्सपीरिया जेड3 प्लस की कीमत और उपलब्धता का हुआ खुलासा