हाउसवाइफ के लिए गैजेट- स्मार्ट इंडक्शन कुकटॉप्स
ई-विजन ने ब्लूटूथ, इन-बिल्ट स्पीकर्स और यूएसबी पोर्ट युक्त स्मार्ट इंडक्शन कुकटॉप्स पेश किया है। इस स्मार्ट इंडक्शन कुकटॉप्स के जरिए महिलाएं खाना बनाते समय म्यूजिक का आनंद ले सकती हैं। इसके लिए वे ब्लूटूथ के जरिए अपने फोन एवं ईडी स्मार्ट को कनेक्ट कर सकती हैं।
नई दिल्ली। ई-विजन ने ब्लूटूथ, इन-बिल्ट स्पीकर्स और यूएसबी पोर्ट युक्त स्मार्ट इंडक्शन कुकटॉप्स पेश किया है।
इस स्मार्ट इंडक्शन कुकटॉप्स के जरिए महिलाएं खाना बनाते समय म्यूजिक का आनंद ले सकती हैं। इसके लिए वे ब्लूटूथ के जरिए अपने फोन एवं ईडी स्मार्ट को कनेक्ट कर सकती हैं। मनपसंद म्यूजिक सुनने के साथ-साथ ऑडियो कुक बुक भी डाउनलोड कर सकती हैं। खास व्यंजन बनाने के लिए स्काइप चैट का ऑप्शन भी दिया गया है।
इसके अलावा, इसमें यूएसबी पोर्ट भी है, जिसकी मदद से आप अपने पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप को इस डिवाइस से जोड़ सकते हैं। साथ ही, फोन को चार्ज भी कर सकते हैं। ईडी स्मार्ट टॉप्स की कीमत 3,999 रुपये है।
-जागरण फीचर