विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 5 तरह के लोगों को Facebook पर कभी न बनाएं दोस्त

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 30 Oct 2015 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2015 04:51 PM (IST)

यहां हम आपको ऐसे 5 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हम सबकी फ्रेंड लिस्ट में होंगे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फेसबुक अब ऐसा माध्यम बन चुका है जिससे लोग आपस में जुड़े रहते हैं| दोस्त हो या परिवार के सदस्य, फेसबुक अब लगभग हर कोई यूज करता है, पर इसका मतलब ये भी है की अच्छा हो या बुरा हर कोई इस सोशल साइट पर उपलब्ध है| यहां हम आपको ऐसे 10 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हम सबकी फ्रेंड लिस्ट में होंगे पर इनसे छुटकारा पाने के बारे में हमें जरूर सोचना चाहिए:

Attention Seeker

1. फेसबुक पर हर किसी की फ्रेंड लिस्ट में एक न एक ऐसा दोस्त तो जरूर होगा जो सभी का अटेंशन अपनी ओर खींचना चाहता है| ऐसे लोग अपने फेसबुक स्टेटस में ऐसी अपडेट करेंगे जिससे सभी लोग उनसे प्रश्न करें, जैसे: " यह आखिरी बार था जब मैंने किसी लड़के पर विश्वास किया" अब पूछने वाले पूछते रहेंगे की 'क्या हुआ?' पर ऐसे लोग जवाब देने के बजाय अपनी पोस्ट को पढ़कर खुश होते रहेंगे|

School Trick

2. आपको फेसबुक पर मैसेज और फ्रेंड रिक्वेस्ट एक साथ आती है, " कैसे हो तुम? हम एक ही स्कूल से हैं,तुम्हे याद तो है?" और आप पलटकर जवाब देते हैं की 'हां, याद है', पर असल में आप उस इंसान को जानते ही नहीं और एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आपको सोचने पर मजबूर कर देती है की आप इस इंसान से कहां मिले| आप उससे आगे भी बात करते रहते हैं, जबकि आपको ठीक से कुछ भी याद नहीं की वो है कौन?

Quoteholic

3. कुछ ऐसे भी दोस्त होते हैं जो न जाने किस-किस विषय पर दुनिया भर की पोस्ट करते रहते हैं और आपकी फेसबुक वॉल उनकी इन्ही कोट्स से भर जाती है| आप कहना तो चाहते हैं की 'आप अपनी जिंदगी में हर पल क्या कर रहे हैं और उसके बारे में क्या सोचते हैं, इससे मुझे कुछ लेना-देना नहीं', पर कह नहीं पाते और आपकी वॉल अभी भी उन पोस्ट्स से भरी है|

Over Sharer

4. इस तरह के दोस्त तो हम सभी की फ्रेंड लिस्ट में होंगे| ऐसे लोग जो जरूरत से ज्यादा शेयर करते हैं| अब भगवान जाने वो ऐसा क्यों सोचते हैं की वो रोज क्या कर रहे है और उनकी एक-एक मिनट की डिटेल में हमें किसी भी तरह की रूचि है|

Left-over

5. इन सभी तरह के लोगों के अलावा कुछ ऐसे दोस्त भी होते हैं जिनके साथ हमारी मीठी यादें होती है, पर अब उस दोस्ती में सिर्फ यादें ही बची होती हैं| ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी से जाने देना मुश्किल होता है, पर उन्ही लोगों को जिंदगी में आगे बढ़ते देखना, उनकी पोस्ट्स देखना आपको दुःख देता है|

तो यह कुछ ऐसे दोस्त हैं, जिन्हे शायद आपको गुडबाय कह देना चाहिए|