यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
व्हाट्सएप लाया मीडिया फाइल से जुड़ा ये तोहफा, जानें क्या है खास
व्हाट्स एप अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए-नए अपडेट लाता रहता है, इसी के तहत व्हाट्स चैट के साथ मिलने ...और पढ़ें

व्हाट्स एप अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए-नए अपडेट लाता रहता है, इसी के तहत व्हाट्स चैट के साथ मिलने वाले फोटो और वीडियो अब आपकी मर्जी के बिना फोन में सेव नहीं होंगे यानि पूरा कंट्रोल व्हाट्स एप यूजर के हाथ में ही होगा।
पढ़े: आपका साथी घंटों फोन पर किससे कर रहा है बात, ऐसे लगाएं पता
गौरतलब है कि अब तक सभी चैट के फोटो और वीडियो या तो डिफॉल्ट सेव होते थे या फिर नहीं होते थे,लेकिन अब यूजर मीडिया आप्शन में जाकर इस परेशानी को हल कर सकता है। नए अपडेट के अनुसार:
1.यूजर को ग्रुप नेम या चैट नेम पर क्लिक करना होगा और फिर सेव मीडिया विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।
2.इसे बंद करने पर व्हाट्स एप चैट से आएं फोटो और वीडियो फोन में सेव नहीं होंगे,वैसे यूजर चाहे तो अपनी जरूरत के अनुसार इस फीचर को ऑन कर सभी मीडिया फाइल्स को सेव भी कर सकता है।
फिलहाल यह नया अपडेट आईओएस के लिए दिया गया है।
इतना ही नहीं, इस अपडेट में एक chat specification भी दिया गया है, इसके अंतर्गत आप चाहे तो किसी चैट के लिए ऑन और किसी चैट के लिए ऑफ भी कर सकते है, जबकि पहले सभी चैट के फोटोज और वीडियोज या तो सेव होते थे या फिर नहीं होते थे।
पढ़े: होली पर करें फ्री में कॉल
ये फीचर भी हुए है शामिल
व्हाट्स एप के नए अपडेट में तीन और नए फीचर्स शामिल हुए है।
1.जल्दी रिप्लाई करने के लिए इन-एप नोटिफिकेशन।
2. व्हाट्स एप चैट में मिस्ड कॉल।
3. पीडीएफ फाइल शेयरिंग।
