Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाट्सएप का नया Status फीचर नहीं आ रहा पसंद, अब Tagline के लिए हो जाएं तैयार

    व्हाट्सएप ने कुछ ही दिनों पहले अपने जन्मदिन के अवसर पर एक नया अपडेट 'Status' फीचर जारी किया| अब व्हाट्सएप अपना पुराना स्टेटस फीचर वापस ला सकता है|

    By Sakshi PandyaEdited By: Updated: Tue, 28 Feb 2017 02:49 PM (IST)
    व्हाट्सएप का नया Status फीचर नहीं आ रहा पसंद, अब Tagline के लिए हो जाएं तैयार

    नई दिल्ली| व्हाट्सएप ने कुछ ही दिनों पहले अपने जन्मदिन के अवसर पर एक नया अपडेट 'Status' फीचर जारी किया| यह फीचर स्नैपचैट से प्रेरित है| स्टेट्स फीचर एप में एक अलग टैब में दिखाई देता है। यूजर्स इसके जरिए गिफ, वीडियो और तस्वीरें भी शेयर कर सकते हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह यूजर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन व्हाट्सएप के नए फीचर में एक बात और खास है। इस फीचर को स्नैपचैट से कॉपी किया गया है, क्योंकि यूजर्स व्हाटएप पर जो स्टेट्स डालेंगे, वह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे स्नैपचैट पर होता है। इस बड़े अपडेट के बाद यूजर्स की ओर से शिकायते आ रही हैं| यूजर्स को यह अपडेट पसंद नहीं आ रहा|
    इस बीच खबर है कि व्हाट्सएप अपना पुराना स्टेटस फीचर वापस ला सकता है| जहां पहले की तरह यूजर्स अपना टेक्स्ट स्टेटस रख सकते हैं| लेकिन इसे नए नाम के साथ रिलॉन्च किया जाएगा| खबरों की मानें तो इसे कंपनी Tagline नाम से वापस ला सकती है| व्हाट्सएप को लेकर जानकारियां लीक करने वाले ट्विटर हैंडल WABetaInfo ने ये जानकारी शेयर की है| व्हाट्सएप के इस स्टेटस फीचर में प्राइवेसी सेटिंग के जरिए यूजर ये कंट्रोल कर सकते हैं कि उनकी ये स्टोरी कौन देखे और कौन नहीं| इसके साथ ही टेक्स्ट के रुप में स्टेटस होता था अब उसे एप में कोई जगह नहीं दी गई है| यानी हर 24 घंटे पर यूजर को तस्वीर के साथ अपना स्टेट्स बदलना होगा|

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Image result for whatsapp new feature
    इससे पहले फेसबुक की ही सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम में स्टोरी फीचर आ चुका है| जिसमें आप तस्वीर, वीडियो, जीआईएफ अपलोड कर सकते हैं| साथ ही इनमें इमोजी, टेक्स्ट भी एड कर सकते हैं, लेकिन व्हाट्सएप के स्टेट्स फीचर की तरह इसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते| यानी इंस्टाग्राम पर शेयर की गई स्टोरी पब्लिक ही हो सकती है इसे कस्टमाइज नहीं किया जा सकता वहीं व्हाट्सएप पर यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखा गया है और इसे यूजर कस्टमाइज कर सकता है| 

    यह भी पढ़ें, 

    रिलायंस Jio से छेड़ी एयरटेल ने खुली जंग, देशभर में फ्री रोमिंग का किया ऐलान

    जियो प्राइम मेम्बरशिप 1 मार्च से होगी शुरू, दो अन्य नए टैरिफ प्लान आये सामने 

    सोनी एक्सपीरिया XA1 और XA1 अल्ट्रा स्मार्टफोन लांच, 23MP फ्रंट कैमरा है खासियत