विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Whatsapp से लैंडलाइन और मोबाइल पर भी कर सकेंगे कॉल

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 29 Mar 2016 07:19 PM (IST)Updated: Wed, 30 Mar 2016 10:18 AM (IST)

लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्स एप से आप फिलहाल व्हाट्स एप कॉल कर पाते हैं,लेकिन अब जल्द ही व्हाट्स एप से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्स एप से आप फिलहाल व्हाट्स एप कॉल कर पाते हैं,लेकिन अब जल्द ही व्हाट्स एप से आप लैंडलाइन और मोबाइल फोन नंबर्स पर भी कॉल करने का मजा ले सकेंगे।

दरअसल, इंटरनेट सर्विस प्रदाता और टेलीकॉम के बीच इंटर-कनेक्ट एग्रीमेंट को सरकार के इंटर-मिनिस्ट्रियल पैनल से मंजूरी मिल गई है। इस कदम से इंटरनेट वॉयस कॉलिंग एप्स और ज्यादा पसंद किए जाने लगेंगे।

पढ़े: बैलेंस हो गया खत्म? डोंट वरी ऐसे पाएं फ्री रीचार्ज

एप्स से लैंडलाइन और मोबाइल नंबर पर कॉल करने की सुविधा का फायदा यह होगा कि यूजर के लिए वॉयस कॉल का चार्ज कम हो सकेगा क्योंकि कॉल करने के लिए भुगतान इस्तेमाल किए गए डाटा के हिसाब से करना होगा।

गौरतलब है कि व्हाट्स एप, स्काइप और वाइबर सरीखे एप्स से फिलहाल यूजर्स आपस में ही वॉयस कॉल कर सकते है।