एप्पल की तरह एंड्रायड स्मार्टफोन में भी कर सकते हैं स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, फॉलो करें ये स्टेप्स
एप्पल की तरह अब एंड्रायड स्मार्टफोन में भी स्लो मोशन वीडियो बनाई जा सकती है
नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के इस जमाने में स्मार्टफोन में कई बदलाव किए गए। स्मार्टफोन से सेल्फी लेना, फोटो लेना या वीडियो बनाना सभी को पंसद होता है। फोटोज और सेल्फी लेना आज काफी आम हो गया है। स्लो मोशन वीडियोज को लोग काफी पसंद करने लगे हैं। आपने कई सेलिब्रिटीज आदि को भी स्लो मोशन वीडियोज पोस्ट करते हुए देखा होगा। अगर आप ये सोच रहे हैं, कि स्लो मोशन फीचर केवल महंगे या हाई-एंड स्मार्टफोन्स में होते हैं, तो ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि अगर आपके पास कोई भी साधारण-सा एंड्रायड स्मार्टफोन है, तो भी आप स्लो मोशन फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस तरीके के बारे में बता देते हैं।
यह सब संभव हो पाया है कुछ एप्स के जरिए। अगर आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित एप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
1- रिएक्शन स्लो मोशन प्रो:
इस एप के जरिए बिना वीडियो क्वालिटी खराब किए फोन में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती हैं।
2- स्लो मोशन वीडियो एफएक्स:
यह एप स्लो मोशन के लिए काफी पसंद की जाती है। इस एप के जरिए एंड्रायड फोन में फास्ट मैजिक मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।
3- स्लोप्रो:
इस एप के जरिए विडियो शूट, एडिट और शेयर किए जा सकते हैं।
4- स्लो मोशन फ्री:
यह शानदार एप आपके स्पेशल पलों को और भी शानदार बना देती है। यह एक स्लो मोशन वीडियो व्यूअर है। इसके जरिए आप अपने पास मौजूद वीडियो को भी चुन सकते हैं और नई वीडियो भी बना सकते हैं।