Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त महीने के लिए ये हैं 5 नई एंड्रायड एप्स

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 30 Aug 2017 05:30 PM (IST)

    जाने उन एंड्रायड एप्स के बारे में जो अगस्त महीने में लॉन्च की गई हैं

    अगस्त महीने के लिए ये हैं 5 नई एंड्रायड एप्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। एप डेवलपर्स हमेशा स्मार्टफोन और टैबलेट के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक पर काम करते हैं। इसके लिए हर रोज कई एंड्रायड एप्स लॉन्च किए जाते हैं। इन्हें ट्रैक करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए आज हम अपनी खबर में बताने जा रहे हैं उन एंड्रायड एप्स के बारे में जो अगस्त महीने में लॉन्च की गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. ओटिपो फोटो एडिटर

    ओटिपो एक फोटो एडिटर एप है जो अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध है। इसमें कई तरह के स्टिकर्स, फ्रेम्स, फिल्टर्स पर फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें काफी हार्डकोर फोटो एडिटिंग फीचर शामिल किए जाएंगे। इस एप के जरिए आप फोटो को क्रॉप और रोटेट भी कर सकते हैं। यह एप बिल्कुल फ्री है।

    2. प्लेक्सचेट

    यह गेमर्स के लिए एक चेट एप है। इसे डिस्कॉर्ड, स्काइप और बाकी गेमर चेट्स को कड़ी टक्कर देने के लिए उतारा गया है। इसमें 10 लेवल तक के फीचर्स उपलब्ध हैं। इसमें अपने ग्रुप या गेम के साइज को अपने हिसाब से कर सकते हैं। इसकी सर्विस भले ही काफी धीमी हो लेकिन यह कुछ दिन में ठीक हो सकता है। यह एप एंड्रायड पर बिल्कुल फ्री है।

    3. सैमसंग इंटरनेट ब्राउजर (बीटा)

    सैमसंग बहुत मुश्किल से नॉन-सैमसंग डिवाइस के लिए एप्स जारी करता है। लेकिन अब इसने सैमसंग इंटरनेट ब्राउजर को लॉन्च किया है। यह काफी लाइटवेट ब्राउजर है। इसमें एक्सटेंशन, मैटेरियर डिजाइन, स्वाइपिंग टैब्स और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एक्सटेंशंस में एड ब्लॉकर भी मौजूद है। यह अभी बीटा वर्जन है। इसलिए यह थोड़ी धीमी है।

    4. हरी

    हरी एक एंड्रायड विजिट है। यह काउंटडाउन टाइमर्स को तुरंत बना देता है। इसके साथ ही इसमें बर्थडे, स्पेशल इवेंट्स या फिर फेवरेट टीवी शो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें रिकरिंग काउंटडाउन्स और नोटिफिकेशन सेटिंग्स शामिल हैं। विजिट्स कभी किसी थीम से ज्यादा हार्ड नहीं होती। इसमें एक्स्ट्रा फ्लेयर के लिए छोटी इमेज भी जोड़ सकते हो।

    5. बोला

    बोला एक बजट मैनेजर एप है। इसमें आप अपने पेचेक्स, एक्सपेंसेस और बजट को ट्रैक कर सकते हो। बजट एप्स के लक्ष्य को आप आसानी से समझ ही सकते हो। इसमें मल्टी करेंसी, क्लाउड सिंकिग और मल्टीपल बजट को ट्रैक कर सकते हैं। इसके फ्री वर्जन में आपको कुछ ही फीचर्स मिलेंगे। लेकिन इसके फुल वर्जन में सभी फीचर्स मिलेंगे, जिसकी कीमत 3.49 डॉलर है।