सभी को मान्य होगा शनि शिंगणापुर पर लिया महाराष्ट के सीएम का फैसला
महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर उठे विवाद को सुलझाने के लिए आज भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड और मंदिर पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक हुई। इस बैठक की जानकारी देते हुए के बाद भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने कहा कि सोमवार
पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर उठे विवाद को सुलझाने के लिए आज भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड और मंदिर पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक हुई। इस बैठक की जानकारी देते हुए के बाद भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने कहा कि सोमवार या मंगलवार को महाराष्ट्र के सीएम से बैठक कर उन्हें इस संबंध में जल्द फैसला लेने के लिए कहा जाएगा।
उनका कहना है कि वह इस संबंध में जो भी फैसला करेंगे उसका वह समर्थन करेंगी। अन्य पार्टियों भी इस पर राजी होंगी। उन्होंने आज मंदिर प्रशासन के साथ हुई बैठक को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही मंदिर महिलाओं के लिए खुल सकेगा।
देसाई ने शुक्रवार को बताया, 'हमें अहमदनगर जिला कलेक्ट्रेट से पत्र मिला है। इसमें बातचीत के लिए छह फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया है।' मंदिर के ट्रस्टी दयाराम ने बताया, 'हमें भी वार्ता के लिए बुलाया गया है।' उल्लेखनीय है कि शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी हटाने की मांग पर महिला संगठन भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड ने हाल ही में प्रदर्शन किया था।
संगठन की प्रमुख इस मुद्दे को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस तक लेकर गईं और सहयोग की मांग की थी। 26 जनवरी को देसाई की अगुआई में करीब चार सौ महिलाओं ने मंदिर के चबूतरा पर जाने का प्रयास किया था। पुलिस ने उन्हें मंदिर से करीब 70 किमी पहले सुपा गांव में रोक दिया था।