मौसम मणिमहेश श्रद्धालुओं पर दिखा रहा मेहरबानी
उतरी भारत की सुप्रसिद्ध व सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शुमार होने वाली मणिमहेश यात्रा में शिव भक्तों के आने का सिलसिला निरंतर बढ़ता जा रहा है। पवित्र डल झील में शाही स्नान तक और अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। हाल ही में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की मार से हुई त्रासदी के चलते प्रकृति से भयभीत होने के बाद क
चंबा। उतरी भारत की सुप्रसिद्ध व सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शुमार होने वाली मणिमहेश यात्रा में शिव भक्तों के आने का सिलसिला निरंतर बढ़ता जा रहा है। पवित्र डल झील में शाही स्नान तक और अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
हाल ही में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की मार से हुई त्रासदी के चलते प्रकृति से भयभीत होने के बाद कम ही लोगों की यहां पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस बार की यात्रा में पिछली बार की यात्रा जैसी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। अब तक आधिकारिक रूप से लगभग 18 हजार के करीब लोग पवित्र डल झील में डुबकी लगा चुके हैं। अभी इतने ही और श्रद्धालुओं के आने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की माने तो पता चलेगा कि यात्रा के दौरान रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे तक लगभग 17 हजार 210 यात्री पंजीकृत किए जा चुके थे, जोकि चार हजार 78 समूहों के रूप में डल झील तक पहुंचे हैं। इनमें से पुरुषों की संख्या 15 हजार 627 व महिलाओं की संख्या एक हजार 538 बताई जा रही है। आंकड़ों की माने तो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मणिमहेश यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जिलाधीश संदीप कदम ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है। कानून, व्यवस्था व सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य व सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर