Move to Jagran APP

कुल्लू का सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव शुरू

हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा महोत्सव का आगाज शुक्रवार को रघुनाथ जी की ऐतिहासिक रथ यात्रा से होगा। पर्व का शुभारंभ राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। इस रथ यात्रा में भाग लेने के लिए जनपद के सैकड़ों देवी-देवता व हजारों लोग ढालपुर मैदान पहुंच चुके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच यह रथ यात्रा परंपरागत तरीके

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 03 Oct 2014 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 03 Oct 2014 03:31 PM (IST)

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा महोत्सव का आगाज शुक्रवार को रघुनाथ जी की ऐतिहासिक रथ यात्रा से होगा। पर्व का शुभारंभ राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। इस रथ यात्रा में भाग लेने के लिए जनपद के सैकड़ों देवी-देवता व हजारों लोग ढालपुर मैदान पहुंच चुके हैं।

loksabha election banner

कुल्लू के ढालपुर मैदान में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सवभगवान रघुनाथ जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह राजवंश कुल्लू की कुलदेवी माता हिडिंबा रामशिला से रघुनाथपुर स्थित भगवान रघुनाथ केमंदिर में पहुंची। वहां दोनों देवी देवताओं का भव्य मिलन हुआ। उसके बाद भगवान रघुनाथ जी के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने पूजा अर्चना की गई व भोग लगाया। दिन भर रघुनाथपुर में जिला कुल्लू के देवी देवताओं का आना जाना लगा रहा। सभी देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के मंदिर में हाजिरी भरी। ढालपुर मैदान में शाम को होने वाली रथ यात्रा के लिए भी मैदान में अभी से हजारों भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच यह रथ यात्रा परंपरागत तरीके से रथ मैदान से ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ जी के अस्थाई शिविर तक चलेगी। सैकड़ों देवी-देवता रघुनाथ जी से मिलने के बाद अपने-अपने अस्थायी शिविरों में सात दिनों तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद राज्यपाल प्रदर्शनी मैदान में लगी विभिन्न सरकारी प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के बाद सांयकाल अंतरराष्ट्रीय लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सात दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगी। अनूठी संस्कृति व देव परंपरा वाले इस देव महाकुंभ का समापन लंका दहन के साथ होगा। सात दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव में नामी गिरामी कलाकारों को बुलाया गया है। हर संध्या में देश के विभिन्न राज्यों व विदेशी सांस्कृतिक दल भी कार्यक्रम पेश करेंगे। दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.