यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्यों रोकी गई 'अमरनाथ यात्रा'
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद होने के कारण यात्रा रोक दी गई है। अमरनाथ य जम्मू एवं कश्मीर में खराब ...और पढ़ें

श्रीनगर। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद होने के कारण यात्रा रोक दी गई है। अमरनाथ य जम्मू एवं कश्मीर में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम और उत्तरी कश्मीर के बालटाल, दोनों आधार शिविरों से यह यात्रा रोक दी गई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने श्रीनगर में बताया कि पवित्र गुफा के आसपास और बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों के पहाड़ी मार्गों पर सुबह से ही बारिश हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार पवित्र गुफा की ओर इन दोनों आधार शिविरों से यात्रा रोक दी गई है।
मौसम में सुधार के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि गुरुवार तक एक लाख से अधिक भक्तों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
वीरवार को भी बारह घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे
मूसलाधार बारिश के चलते रामबन तथा पंथाल के निकट हुए भूस्खलन से 300 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वीरवार को भी 12 घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। इस दौरान जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का काफिला भी रास्ते में घंटों फंसा रहा। मलबा हटाने और सड़क की मरम्मत के बाद मार्ग दोपहर बाद एकतरफा यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया। इसके बाद सर्वप्रथम यात्रा की गाड़ियों को निकालकर मार्ग पर फंसे वाहनों को श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया।
हाईवे पर रातभर मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी से जगह-जगह मलबा सड़क पर आ गया। इससे तड़के चार बजे मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इसके तुरंत बाद बीकन कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर सड़क पर से मलबा हटाने का काम शुरू किया और दोपहर बाद मार्ग को यातायात के योग्य बनाया। दोपहर बाद चार बजे मार्ग पर फंसे वाहनों को निकाला गया। उसके बाद वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति दी गई। संबंधित अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को मौसम तथा मार्ग की स्थिति ठीक होने पर हाईवे दो तरफा छोटे वाहनों के लिए खुला रहेगा।
बारिश से पंचतरणी समेत कई जगह यात्रा मार्ग को पहुंची क्षति : पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश से श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर पंचतरणी, बरारीमर्ग समेत कई जगहों पर रास्ते को क्षति पहुंची है
