विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 नवंबर के बाद गुंजेगी शहनाइयां, कुछ ऐसी हैं तिथियां

By Edited By:
Published: Mon, 11 Nov 2013 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 02:53 PM (IST)

दो दिन बाद शहर में मांगलिक कार्य शुरू होने जा रहे हैं। देव उठानी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दो दिन बाद शहर में मांगलिक कार्य शुरू होने जा रहे हैं। देव उठानी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस वर्ष 14 दिसंबर तक मांगलिक कार्य होंगे, उसके बाद 14 जनवरी तक खर मास रहेगा।

इस वर्ष 19 जुलाई को देव शयन एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यो पर रोक लग गई थी। हालांकि, स्वयं सिद्ध मुहूर्त होने के कारण बीच में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य हुए। इसके उपरांत अब 13 नवंबर के बाद से मांगलिक कार्य शुरू होने जा रहे हैं।

पंडित राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 13 नवंबर को भगवान विष्णु जाग जाएंगे। इस दिन से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। साथ ही चातुर्मास का भी समापन हो जाएगा। भगवान शिव से सत्ता लेकर अब भगवान विष्णु इसे संभालेंगे। 14 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन होंगा। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर, 24 नवंबर, 27, 28, 29 व 30 नवंबर को सबसे अधिक शादियां होगी। इस वर्ष 14 दिसंबर तक ही शादियां है, उसके बाद खर मास प्रारंभ हो जाएगा। 14 जनवरी के बाद ही शादियों के मुहूर्त हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर