यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेएनयू मामला आरएसएस की देन : गिरिजा व्यास
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि जेएनयू का पूरा मामला आरएसएस के लोगों की ओर से फैलाया ...और पढ़ें

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि जेएनयू का पूरा मामला आरएसएस के लोगों की ओर से फैलाया गया सोचा-समझा कार्यक्रम है। पूरे देश में जान-बूझकर असहिष्णुता का वातावरण तैयार किया जा रहा है। व्यास सोमवार को कोटा में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजनों में डर बना हुआ है। वे अपनी उपाधियां लौटा रहे हैं। प्रबुद्धजन कह रहे हैं कि उनको तो बोलने में भी डर लग रहा है। जेएनयू मामले में बिना बात की राजनीति की जा रही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का किसी घटना के बारे में मौके पर जाकर जानना कोई गलत बात नहीं है। भाजपा के लोग कांग्रेस के ऐसे पदाधिकारियों की देशभक्ति पर सवाल उठा रहे है, जिनके परिवार ने देश के लिए कई अपनों को खो दिया।
