विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्य सरकार पर बरसे अशोक गहलोत

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 08 Dec 2015 06:38 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2015 06:46 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनकी नजर में राजस्थान में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनकी नजर में राजस्थान में टाइमपास सरकार है जो जनता एवं उसके विधायकों को भी नजर नहीं आ रही है।

गहलोत ने मीडिया के साथ बातचीत में से चर्चा में सरकार के दो वर्ष के जश्न मनाने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के पैसे से पार्टी के कार्यक्रम कैसे किए जा सकते है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को फिजूलखर्ची करने की आदत पड़ी हुई है,जिसका नजारा प्रदेश ने हाल ही रिसर्जेन्ट राजस्थान के नाम पर हुए स्नेह मिलन समारोह में देखा था।

उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जनता की उम्मीदें पूरी करने की बजाय धौलपुर या दिल्ली बैठ रिमोट से सरकार चला रही है।