विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाबी फिल्म इश्का का मुहूर्त, शू¨टग शुरू

By Edited By:
Published: Sun, 17 Jul 2016 09:11 PM (IST)

जासं, पटियाला नार्थ इंडिया के 141 साल पुराने सरकारी मो¨हदरा कॉलेज की भव्य इमारत में पंजाबी फिल्म इ

News Article Hero Image

जासं, पटियाला

नार्थ इंडिया के 141 साल पुराने सरकारी मो¨हदरा कॉलेज की भव्य इमारत में पंजाबी फिल्म इश्का का मुहूर्त का शॉट अभिनेता नव बाजवा और फिल्म अभिनेत्री पायल राजपूत पर फिल्माया गया। कॉलेज में अरदास कर वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया गया। फिल्म, टीवी शो के माध्यम से अपनी विशेष पहचान स्थापित करने वाले शाही शहर निवासी अभिनेता नव बाजवा उक्त फिल्म से अपने फिल्मी कैरियर की बतौर निर्माता और निदेशक नई पारी शुरू कर रहे हैं। शू¨टग के दौरान उन्होंने दैनिक जागरण संग फिल्म संबंधी जानकारी साझा की।

अभिनेता, निदेशक नव बाजवा ने बताया कि यह फिल्म उनके जीवन में एक नया मोड़ बन कर आई है। इस फिल्म के माध्यम से वह अब कैमरे के सामने, कैमरे के पीछे भी हाथ आजमाते दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्माता भी स्वयं हैं। इस फिल्म में वह लीड रोल निभा रहे हैं। जबकि बतौर अभिनेत्री सीरियल में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी पायल राजपूत डेब्यू कर रही हैं। त्रिकोणीय प्यार पर आधारित फिल्म में मिस्टर पंजाब के विजेता अमन दीप ¨सह महत्वपूर्ण रोल निभाते दिखाई देंगे। यह अमनदीप की पहली फिल्म होगी। संगीतकार मनी औजला के संगीत में सजी और हार्डी संधू, वडाली बंधू, दिलप्रीत ढिल्लों, हर्षदीप कौर व शिप्रा गोयल की मधुर आवाज में गाए गीतों पर आधारित इस फिल्म की कहानी अजय कुमार की है। जबकि संवाद व पटकथा जसराज भट्टी की है। फिल्म में श¨वदर माहल, कर्मजीत अनमोल, डॉ. रंजीत ¨सह, सतवंत कौर अहम किरदार में दिखाई देंगे। अक्टूबर तक फिल्म की शू¨टग समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद स्टूडियो के काम को समाप्त किया जाएगा। अगले साल वेलेंटाइन डे पर इस फिल्म को सिलवर स्क्रीन पर रिलीज कर दिया जाएगा।