विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वालंटियरों ने किया डिजीटल प्रोग्राम के बारे में जागरूक

By Edited By:
Published: Wed, 28 Dec 2016 07:19 PM (IST)

जासं, पठानकोट पठानकोट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस कैंप के तीसरे दिन ¨प्रसिपल रु¨पदर

News Article Hero Image

जासं, पठानकोट

पठानकोट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस कैंप के तीसरे दिन ¨प्रसिपल रु¨पदर कौर की अध्यक्षता में आयोजित कैंप के दौरान गांव मामून में सेमिनार का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान एनएसएस वालंटियर्स ने लोगों को बैंक अकाउंट कैसे खोला जाए और डिजिटल इंडिया के अंतर्गत एटीएम कार्ड, स्वाइप मशीन की उपयोगिता के बारे में बताया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. सुभाष महाजन ने मुख्यरूप से शिरकत कर लोगों को बताया कि भारत सरकार द्वारा उठाया गया नोटबंदी का कदम अहम है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा। देश की प्रगति में नोटबंदी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को देश के आर्थिक मामलों की जानकारी होनी बेहद जरूरी है। युवा ही देश का भविष्य है और यदि इन्हें हर प्रकार की जानकारी होगी तो यह देश के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान दे सकेंगे। इस मौके पर एनएसएस ओफिसर हरप्रीत कौर एवं सहायक प्रोफेसर ऊषा शर्मा मौजूद थे।