विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंगौली चौक में खुला स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र

By Edited By:
Published: Thu, 22 Dec 2016 06:52 PM (IST)

संवाद सहयोगी, पठानकोट : बेरोजगार नौजवानों को अपना रोजगार खोलने के लिए प्रशिक्षित करने के

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, पठानकोट : बेरोजगार नौजवानों को अपना रोजगार खोलने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जिले भर में आठ प्रशिक्षण विकास केंद्र खोले जा रहे हैं। जिनमें से दो शहरी तथा छह ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जा रहे हैं। यह बात जिलाधीश अमित कुमार ने वीरवार को पंगौली चौक के निकट बनाए गए विकास केंद्र के उद्घाटन मौके पर कही। उन्होंने कहा कि दो प्रशिक्षण विकास केंद्र शहरों में तथा एक ग्रामीण क्षेत्र में खोल दिया गया है। शेष केंद्र भी जल्द ही खोल दिए जाएंगे। इन प्रशिक्षण विकास केंद्रों में 210 शिक्षार्थी विभिन्न कार्यो की ट्रे¨नग ले रहे हैं तथा 200 और शिक्षार्थियों का चुनाव कर लिया गया है। उन्हें सिखाने का काम मार्च 2017 में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षार्थियों को प्रेरणा दी कि वे मेहनत और लगन के साथ कार्य सीखकर अपना स्वरोजगार स्थापित करें।

डीसी ने कहाकि इन सेंटरों से ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षार्थियों को ट्रे¨नग पूरी करने के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। उन्होने लोगों से अपील की कि वे इन सेंटरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके अतिरिक्त जिन लोगों ने अपने वोट आज तक नही बनवाए हैं, वे जल्द बनवा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस मौके पर एडीसी गुरप्रताप ¨सह नागरा, आईटीआई ¨प्रसिपल लडके हरीष मोहन शबीर अहमद ने भी अपने विचार पेश किए। इस दौरान सभ्याचारक प्रोग्राम भी पेश किया गया।