विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एटीएम में पैसे न होने से लोगों का प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 05:28 PM (IST)

संस, माधोपुर (पठानकोट) माधोपुर क्षेत्र में एटीएम में पैंसा न होने के कारण क्षेत्रवासी परेश

News Article Hero Image

संस, माधोपुर (पठानकोट)

माधोपुर क्षेत्र में एटीएम में पैंसा न होने के कारण क्षेत्रवासी परेशान हैं। जिसके चलते सोमवार को लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासी बंटी ठाकुर, अश्विनी पप्पा, रविंद्र ¨सह, सर्वजीत ¨सह, नरेश कुमार आदि ने बताया कि माधोपुर क्षेत्र में लगे एटीएम में से पैसे नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जबसे नोटबंदी हुई है तब से क्षेत्र में पैसों को लेकर बैंकों तथा एटीएमों के बाहर लंबी-लंबी लाइने लगी रहती है। लोग घंटों तक लाइनों में खड़े होकर पैसे निकलवा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि माधोपुर क्षेत्र के सभी एटीएमों में पैंसे डाले जाएं।