विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवाओ को नशे से दूर रखने को खोले जाएंगे अखाड़े : पवन

By Edited By:
Published: Mon, 26 Dec 2016 07:26 PM (IST)

जासं, पठानकोट ओल्ड शाहपुर रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में बजरंग दल के राज्य स्तरीय

News Article Hero Image

जासं, पठानकोट

ओल्ड शाहपुर रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में बजरंग दल के राज्य स्तरीय सम्मेलन में युवाओं को देश की रक्षा व सामाजिक कार्य करने पर जोर दिया गया। अखाड़ा प्रमुख राहुल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में विश्व ¨हदू परिषद से प्रांत सहमंत्री र¨वद्र अग्रवाल, बजरंग दल से प्रांत प्रभारी पवन व प्रांत संयोजक योगेश धीर विशेष रूप से मौजूद थे। सम्मेलन में जिला गुरदासपुर, धारीवाल, दीनानगर, तारागढ़, बमियाल, भोआ, सुजानपुर, जिला होशियारपुर, दसुआ, मुकेरिया, मीरथल से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता प्रांत प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए प्रत्येक शहर में अखाड़े खोले जाएंगे, ताकि युवा अखाड़ा में आकर शरीर को फिट रख सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ पड़ा जाएगा। इस दौरान राहुल शर्मा ने आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंकज एग्रिश, जिला संयोजक सोनू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, ¨हदू हैल्पलाइन के जिला संयोजक आशु वशिष्ठ, सतनाम सता, रोहित महाजन, राजीव शर्मा, अनिल अरोड़ा, तरसेम कुमार, विशाल, अशोक शर्मा, पंकज आदि मौजूद रहे।