विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांझी एक्शन कमेटी ने घेरा चीफ इंजीनियर का कार्यालय

By Edited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 06:14 PM (IST)

संस, जुगियाल (पठानकोट) रणजीत सागर बांध परियोजना की सांझी एक्शन कमेटी ने भारतीय मजदूर संघ के जिला स

News Article Hero Image

संस, जुगियाल (पठानकोट)

रणजीत सागर बांध परियोजना की सांझी एक्शन कमेटी ने भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव ओपी वर्मा की अध्यक्षता में शाहपुर कंडी टाउनशिप में वीरवार को रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर के कार्यालय का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। इस रोष धरने में रणजीत सागर बांध परियोजना की शाहपुर कंडी टाउनशिप कॉलोनी में बिना किसी मापदंड के कर्मचारियों के रिहायशी मकानों में डिजिटल मीटर लगाने का कड़ा विरोध किया गया। इसके अलावा बाकी बांधों की तर्ज पर कर्मचारियों को 250 यूनिट बिजली माफ करने की मांग भी की गई। इस मौके पर कर्मचारी दल के अध्यक्ष र¨वदर जग्गा, क्लेरिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गुरनाम ¨सह सैनी, भारतीय मजदूर संघ के स्थानीय अध्यक्ष अशोक शर्मा, ड्राफ्टमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष चरण कमल शर्मा, पीसा अध्यक्ष अनिल महाजन, पीसा सचिव कौशल कुमार, कर्मचारी नेता विजय शर्मा और कर्मचारी नेता नरोतम कुमार ने कहा कि रणजीत सागर बांध प्रशासन कर्मचारियों के साथ धक्का कर बिना किसी माप दंड के रिहायशी मकानों में डिजिटल बिजली के मीटर लगवा रहा है जो बिना लाइट जलाए ही चलते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मीटर किसी भी मापदंड को पूरा नहीं करते और न ही इस पर किसी कंपनी की टैस्ट ओके की मोहर लगी हुई है। उन्होंने बताया कि कई मीटर तो लगाते ही उड़ रहे हैं और कई मीटर बिना वजह से जंप कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मीटर सन 2011 में खरीदे गए थे और उसकी जांच के डर से अब बांध प्रशासन यह विपदा कर्मचारियों के सिर डाल रहा है। इस मौके पर जो¨गद्र कुमार, सु¨रदर कुमार, नरेश शर्मा, र¨वदर कुमार आदि उपस्थित थे।