Move to Jagran APP

केजरी बोले, सुखबीर, तोता सिंह और कैरों की संपत्ति जब्त कर स्कूल व अस्पताल खोलेंगे

पंजाब के चार दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केजरीवाल ने बाघा पुराना में किसानों के लिए चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। इसमें कई लोकलुभावन वादे किए गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 11 Sep 2016 01:24 PM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2016 06:07 PM (IST)

मोगा [वेब डेस्क]। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बाघा पुराना में पंजाब में किसानों के लिए चुनाव घोषणा पत्र जारी किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब की बादल सरकार ने लोगों को दोनों हाथों से लूटा है उनकी सरकार आने पर सुखबीर, तोता सिंह और कैरों की संपत्ति जब्त कर स्कूल व अस्पताल बनाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के किसान घोषणा पत्र में कई वादे किए गए हैं।

loksabha election banner

केजरीवाल ने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार ने किसानों की खुशियां छीन ली हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण रोज किसान खुदकशी करने को मजबूर हैं। तोता सिंह ने नकली कीटनाशक से हजारों किसानों के घर की खुशियां छीन ली। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया ने नशे का धंधा कर पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया।

रैली में मंच पर बैठे केजरीवाल।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने पर तोता सिंह व मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में चार महीने रह गए हैं। या तो पंजाब सरकार इन्हें सलाखों के पीछे भिजवा दे नहीं तो आप की सरकार आने पर इन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। केजरी ने कहा कि वह पंजाब में चुनाव तक खूंटा गाड़कर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि नशे के मुद्दे पर जब उन्होंने मजीठिया को घेरा तो कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके पक्ष में बोलने लगे। लगता है कैप्टन मजीठिया के वकील हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब के किसानों के हितों को देखते हुए चुनाव घोषणा पत्र बनाया है। किसान कर्ज के कारण खुदकशी करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बादलों शर्म करो किसानों की भावनाओं से मत खेलो। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की आप सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि पंजाब में चिटफंड कंपनियों द्वारा हड़पे गए किसानों के पैसों को वापस दिलाया जाएगा। केजरी ने कहा कि पंजाब में नशा बांटने वालों पर केस दर्ज नहीं हो रहे, बल्कि करने वालों पर केस दर्ज हो रहे हैं। उनकी सरकार आने पर एेसे केसों को रद किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि वह राज्य को भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। उन्होंने कहा दिल्ली में भी अगर उनका कोई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसे 24 घंटे के भीतर बर्खास्त कर दिया जाता है। आज तक उनकी सरकार के अलावा एेसा किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी बंद कर देंगे, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे। उन्होंने कहा कि बादल ने पंजाब में लुच्चे लफंगे मंत्री बैठा रखे हैं। मंत्री बेलगाम हो चुके हैं। वह दोनों हाथों से पंजाब को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में उन पर कई हमले किए गए, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।

घोषणा पत्र कमेटी के प्रमुख कंवर संधू ने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो कृषि मजदूरों को काम न मिलने पर सरकार 10 हजार रुपये प्रतिमाह देगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर किसानों को खुदकशी नहीं करना पड़ेगी। आप स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्टों को शब्दशः लागू करेगी।

संधू ने कहा कि राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं करेगी, बल्कि इनका विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का बैंक कर्ज खत्म किया जाएगा। आप ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि अगर कुर्की होती है तो एेसी स्थित में किसानों 20 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। घोषणा पत्र में एसवाइल की जमीन किसानों को वापस कर फिर से उनके नाम करने का वादा भी किया गया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा के बीच दशकों से चल रहा एसवाइएल नहर का विवाद इस समय सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दे रखा है।

घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि मंडी में किसान की फसल 24 घंटे में खरीदी जाएगी। इसका भुगतान 72 घंटों के भीतर कर दिया जाएगा। किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली का वादा भी किया गया है।

केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़।

रैली के मद्देनजर यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभी तक पंजाब में जहां भी केजरीवाल ने दौरा किया वहां विरोधियों ने उनका विरोध किया। यहां किसी प्रकार से विरोध के कारण कोई अड़चन पैदा न हो इसके लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। बता दें, केजरी पंजाब के चार दिवसीय दौरे पर आए थे। आज उनके दौरे का अंतिम दिन है। यहां केजरीवाल किसानों के लिए पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे।

ये वादे भी किए

-शगुन की राशि 51 हजार की जाएगी

-किसान व मजदूर के घर बेटी होने पर 21 हजार शगुन दिया जाएगा

-बुढ़ापा पेंशन की राशि 2 हजार रुपये की जाएगी

-आटा दाल स्कीम जारी रहेगी

-10 लाख परिवारों को बीपीएल में शामिल किया जाएगा

-सभी का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.