विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सफेद मक्खी पर केंद्रीय टीम को खेतीबाड़ी विभाग ने किया गुमराह : हरसिमरत

By Ankit KumarEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 08:25 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया है कि कृषि मंत्रालय की टीम जब फसलों का दौरा करने पहुंची तो उन्हें खेतीबाड़ी विभाग पंजाब के अधिकारियों ने उनको गुमराह किया।

सफेद मक्खी पर केंद्रीय टीम को खेतीबाड़ी विभाग ने किया गुमराह : हरसिमरत
सफेद मक्खी पर केंद्रीय टीम को खेतीबाड़ी विभाग ने किया गुमराह : हरसिमरत

जेएनएन, मानसा। सफेद मक्खी पर सियासत लगातार गर्माती जा रही है। शुक्रवार को  केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बयान जारी कर जिला प्रशासन व सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सफेद मक्खी के प्रभाव का जायजा लेने के लिए मानसा जिले में पहुंची केंद्रीय टीम से नरमे के नुकसान को छिपाने की कोशिश की है।

कृषि मंत्रालय की टीम जब फसलों का दौरा करने पहुंची तो उन्हें खेतीबाड़ी विभाग पंजाब के अधिकारियों ने उनको गुमराह किया और कम नुकसान वाली फसल दिखा डाली। उन्होंने कहा कि जब इस बात की सूचना गांव वासियोंं को मिली तो उन्होंने केंद्रीय टीम को नुकसान हुई फसल का फिर से दौरा करने की अपील की।

उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि पंजाब सरकार पीड़ित किसानों के लिए राहत पैकेज का एलान जल्द करे और जिन किसानों की फसल सफेद मक्खी के चलते खराब हुई है उनका मुआवजा भी प्रदेश सरकार किसानों को दे। केंद्रीय टीम की ओर से दिए गए सुझाव को भी प्रदेश सरकार तुरंत लागू करें। 

यह भी पढ़ें: 20 लाख करोड़ का बाजार देने के बावजूद चीन दिखा रहा आंखें : रामदेव