यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Forecast : पंजाब में रातें हुईं ठंडी, अगले तीन दिन खुश्क रहेगा मौसम, और गिरेगा पारा
Weather Forecast पंजाब में पारा धीरे-धीरे गिरने लगा है। हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण पंजाब में रात ...और पढ़ें

जेएनएन, लुधियाना। Weather Forecast : हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हुई बर्फबारी का असर पंजाब पर भी पड़ा है। इससे रात के तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया जा रहा है। इस कारण रात को ठिठुरन बढ़ गई है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चार दिन से रात का पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है जबकि इन दिनों में रात में सामान्य तौर पर पारा 14 डिग्री के आसपास रहता है।
पीएयू से मिले आंकड़ों के अनुसार, पूर्व के वर्षों में 27 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर के बीच रात का पारा हमेशा 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है। पीएयू के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी पारा और गिरेगा। दूसरी तरफ दिन का तापमान सामान्य चल रहा है।
27 से 30 अक्टूबर में सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पीएयू की मौसम वैज्ञानिक डा. प्रभजोत कौर सिद्धू के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम खुश्क रहेगा। इससे दिन में तापमान कम होने की संभावना नहीं है, लेकिन तीन नवंबर के बाद से मौसम बदलेगा। इसके बाद रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।
पिछले तीन वर्षों में दर्ज किया गया लुधियाना का तापमान
साल तारीख न्यूनतम
2016 27 अक्टूबर 15.2
28 अक्टूबर 15.6
29 अक्टूबर 14.6
30 अक्टूबर 14.8
2017 27 अक्टूबर 16.0
28 अक्टूबर 18.0
29 अक्टूबर 14.6
30 अक्टूबर 15.8
2018 27 अक्टूबर 15. 4
28 अक्टूबर 14.6
29 अक्टूबर 15.5
30 अक्टूबर 14.6
2019 27 अक्टूबर 17.0
28 अक्टूबर 14.8
29 अक्टूबर 15.5
30 अक्टूबर 14.6
2020 27 अक्टूबर 11. 4
28 अक्टूबर 10.6
29 अक्टूबर 12.0
30 अक्टूबर 11.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
